शौच के लिए गई 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म: आरोपित खलील ने विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 24, 2020

शौच के लिए गई 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म: आरोपित खलील ने विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

14 साल की लड़की से खलील ने किया दुष्कर्म

--- शौच के लिए गई 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म: आरोपित खलील ने विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक नाबालिग के साथ उसके गाँव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार वालों ने नज़दीकी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपित का नाम खलील है जिसे मामले के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही पीड़िता को जाँच के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। 

इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। इलाके में फिलहाल हालात संवेदनशील बने हुए हैं। सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में आने वाले गाँव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम के वक्त खेत गई थी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसी गाँव के निवासी आरोपित खलील नाम के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही वह खलील के चंगुल से आज़ाद हुई, वह भाग कर अपने घर आई। 

इसके बाद उसने अपने सभी घरवालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत से कराया। जिसके तुरंत बाद परिवार वालों ने आरोपित खलील के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो अलग समुदायों से संबंधित है इसलिए क्षेत्र की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 

गुरूवार की सुबह एसएस उत्तरी राजीव दीक्षित और सीओ पियूष कुमार घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। पुलिस आरोपित खलील को अदालत में पेश कर चुकी है, जिसके बाद उसे जेल भेजा जा चुका है। इलाके में तनाव बरकरार होने की वजह से भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3hITES7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages