उन्नाव में हाइवे पर ढाबे के पीछे मिले 2 अज्ञात महिलाओं के कई दिन पुराने शव, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 22, 2020

उन्नाव में हाइवे पर ढाबे के पीछे मिले 2 अज्ञात महिलाओं के कई दिन पुराने शव, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

उन्नाव 2 अज्ञात महिलाओं शव

--- उन्नाव में हाइवे पर ढाबे के पीछे मिले 2 अज्ञात महिलाओं के कई दिन पुराने शव, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उन्नाव दही चौकी क्षेत्र में बुधवार (जुलाई 22, 2020) सुबह दो महिलाओं के कई दिन पुराने शव बरामद हुए हैं। कई दिनों पुराने इन शवों का लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे के पीछे तब पता चला जब वहाँ बहुत तेज बदबू फैलने लगी। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं को किसी और जगह मारकर यहाँ ढाबे के पीछे फेंका गया है।

इन शवों के मिलने की सूचना मिलते ही दही चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा, सिटी सीओ, एडिशनल एसपी, फ़ॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों शव तकरीबन 15 दिन पुराने हैं।

एएसपी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है और डॉग स्कॉड फील्ड यूनिट टीम भी बुलाई गई है। उन्नाव पुलिस ने इसकी सूचना ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर कर दोनों अज्ञात महिलाओं के शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है तथा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने एक वीडियो जारी कर शवों के मिलने की सूचना देते हुए कहा है कि इस पर जाँच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3jwwzDB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages