हरियाणा: आलिम के कहने पर जुम्मा ने 5 साल में अपने 5 बच्चों का किया कत्ल, छठे को जन्म देने वाली है बीवी - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 24, 2020

हरियाणा: आलिम के कहने पर जुम्मा ने 5 साल में अपने 5 बच्चों का किया कत्ल, छठे को जन्म देने वाली है बीवी

जुम्मा

--- हरियाणा: आलिम के कहने पर जुम्मा ने 5 साल में अपने 5 बच्चों का किया कत्ल, छठे को जन्म देने वाली है बीवी लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

हरियाणा में जुम्मा नाम के एक शख्स को जींद पुलिस ने उसकी दो बेटियों- मुस्कान (11) और निशा (7) के क़त्ल के मामले में गिरफ्तार किया है। सफीदों कस्बे के दीदवारा गाँव से 15 जुलाई को लापता होने के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को हांसी-बुटाना लिंक (एचबीएल) नहर से उनका शव बरामद किया था। जुम्मा ने पंचायत के सामने ही 5 साल में अपने 5 बच्चों की हत्या की बात भी कबूली है।

गुमशुदा लड़कियों के शव से हुआ था संदेह

गुमशुदा लड़कियों की शिकायत उसके पिता जुम्मा, जो कि एक मजदूर है और उनकी गर्भवती पत्नी द्वारा दर्ज की गई थी, जो अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली थी। हालाँकि, जिस तरह से दोनों लड़कियों के शव नहर से बरामद किए गए, उससे उनकी हत्या की आशंका को लेकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया।

इस बीच, आरोपित जुम्मा ने बेटियों की हत्या के अपराध को यह दावा करते हुए स्वीकार किया कि उसने ऐसा कैथल के एक आलिम के कहने पर अपनी गरीबी को खत्म करने के लिए किया। पुलिस के मुताबिक, उसने बेटियों को नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने के बाद उन्हें नहर में फेंक दिया।

जुम्मा ने कबूली अपने सभी 5 बच्चों की हत्या की बात

जुम्मा ने अपनी 2 बेटियों का ही कत्ल नहीं किया था। जुम्मा ने पंचायत के सामने कबूल किया कि उसने पिछले 5 सालों में अपने सभी 5 बच्चों को मार डाला है। सबसे पहले, उसका एक बेटा 5 साल पहले सोते हुए मृत पाया गया था। फिर, कुछ साल बाद, खेलते समय उसकी बेटी की अचानक मृत्यु हो गई थी।

एक साल पहले, उसके दूसरे बेटे को उल्टी शुरू हुई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। हालाँकि, असामान्य और रहस्यमयी परिस्थितियों में होने वाली मौतों के बावजूद, इस आदमी ने पहले अपने तीन बच्चों के पोस्टमॉर्टम के लिए किसी डॉक्टर या अस्पताल का रुख भी नहीं किया।

जुम्मा और उसकी पत्नी ने हमेशा यही जाहिर किया कि वह अपने बच्चों की असामान्य मौत को लेकर चिंतित हैं। जुम्मा के अपने गुनाह स्वीकार करने के बाद वहाँ मौजूद सभी लोग चौंक गए।

उसके कबूलनामे से हैरान ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उस व्यक्ति ने लगभग 30 ग्रामीणों के सामने फिर से अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और उसे उनके हवाले कर दिया गया।

जुम्मा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, जींद जिले के डीआईजी, अश्विन शेणवी ने कहा, “प्रथम दृष्टया उसने अपने अपराधों को स्वीकार किया, लेकिन मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। हम मामले की जाँच कर रहे हैं और जल्द ही मामले को सार्वजनिक करेंगे।”



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2CIJ5iT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages