--- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व बेटे चिराग को AK-47 से भून डालने की धमकी, शिकायत दर्ज लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को AK-47 से भून डालने की धमकी मिली है। यह धमकी देने वाले बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव हैं।
यादव ने केंद्रीय मंत्री को यह धमकी देते हुए एक वीडियो भी बनाई है जो कथिततौर पर अब वायरल हो गई है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो देखने के बाद एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने संजय यादव के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है। इस बीच संजय यादव भी अंडरग्राउंड हो गया है।
कोशी लाइव: BIHAR/केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व चिराग पासवान को AK 47 से भून देने की धमकी,वायरल हुआ वीडियो https://t.co/jgplDHRqGH via @koshilive1
— ETV BIHAR NEWS (@EtvbiharNews) July 28, 2020
यहाँ बता दें, वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिला है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस वीडियो में संजय ने केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे को गालियाँ दी हैं। साथ ही उन्हें बंदूक से भून डालने की बात भी कही है। वार्ड पार्षद की शिकायत है कि हर आदमी को राशन कार्ड दिलवाना पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो वह उन्हें एके 47 से उड़ा देगा।
उल्लेखनीय है इस मामले के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही कहा है कि संजय यादव ने जैसी भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद अशोभनीय और आपत्तिजवक है। वह वीडियो में एके-47 से मारने की बातें कर रहा है।
इसके अलावा गजाली के अनुसार यादव की बातों से ये भी लग रहा है कि वो आपराधिक प्रवृति का है। मुमकिन हो कि जो एके-47 गायब हुई हो, उसमें भी उसकी संलिप्ता हो। उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/303FTr1
No comments:
Post a Comment