‘जस्टिस लोया की मौत पर राजदीप और उसकी बीवी बने थे ‘जज’, सुशांत की मौत को बताया सर्कस’: लोगों ने याद दिलाए ‘वो दिन’ - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 30, 2020

‘जस्टिस लोया की मौत पर राजदीप और उसकी बीवी बने थे ‘जज’, सुशांत की मौत को बताया सर्कस’: लोगों ने याद दिलाए ‘वो दिन’

राजदीप-सुशांत राजदीप सुशांत की मौत

--- ‘जस्टिस लोया की मौत पर राजदीप और उसकी बीवी बने थे ‘जज’, सुशांत की मौत को बताया सर्कस’: लोगों ने याद दिलाए ‘वो दिन’ लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बॉलीवुड के बाद अब मीडिया के लोगों की दिलचस्पी भी देखी जा रही है। इसमें जो एक नया नाम जुड़ा है वो है प्रोपेगेंडा पत्रकार राजदीप सरदेसाई! राजदीप सरदेसाई का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत के CA ने सुशांत सिंह के परिवार द्वारा लगाए गए पैसों के हेरफेर और पैसे ऐंठने के दावे गलत और झूठे हैं।

राजदीप सरदेसाई ने बृहस्पतिवार (जुलाई 30, 2020) को देर रात एक ट्वीट में लिखा – “सुशांत सिंह राजपूत के CA ने उनके परिवार द्वारा कथित रूप से किसी वित्तीय दुर्व्यवहार के आरोपों का खंडन किया है। उसने सभी अकाउंट डिटेल्स जारी किए हैं। यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा! बिहार पुलिस के पास निश्चित रूप से करने के लिए बेहतर चीजें हैं! एक त्रासदी को सर्कस में मत बदलो!”

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। जबकि, सुशांत के सीए का कहना है कि ज्यादा ट्रांजैक्शन नहीं हुआ बल्कि सुशांत के खाते में ज्यादा पैसे थे ही नहीं।

राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि यही राजदीप जस्टिस लोया की मौत पर लगातार भ्रामक दावे और झूठ परोसता रहा, वो भी तब जबकि जस्टिस लोया का परिवार तक उनकी मृत्यु को स्वाभाविक मृत्यु बताता रहा, लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनकी मौत की जाँच चाह रहा है तो यही राजदीप सरदेसाई इसे सर्कस बता रहा है। एक ट्विटर यूजर ने उन्हें अपशब्द कहते हुए राजदीप को ‘दोगला’ तक कह दिया।

ज्ञात हो कि जस्टिस लोया की मौत को लेकर सिर्फ राजदीप सरदेसाई ही नहीं बल्कि उन्हीं की जमात के अन्य पत्रकार भी हमेशा जाँच कर रही संस्था और यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी संदेह जताते रहे हैं।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है – “जज लोया की प्राकृतिक मौत को तो खुद उनके परिवार वालों तक ने स्वीकार कर लिया था पर तुम और तुम्हारी बीबी खुद जज बनकर इस मौत को हत्या साबित करने में जुटे हुए थे। रही बात सर्कस की तो गौरी लंकेश की हत्या को, जिसमें एक कॉन्ग्रेसी ही दोषी पाया गया तुम दोनों ने ही खूब सर्कस किया था। याद है न?”

मौत की पहली रात बंद थे CCTV

सुशांत राजपूत की मौत के बाद हर दिन कई बड़े रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जाँच तेज कर दी हैं।

सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत से पूछताछ करने के बाद जल्द ही बिहार पुलिस सुशांत के नजदीकी दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है इसके बाद ही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ की जाएगी। दरअसल, सुशांत का कोई करीबी उनकी मौत से पहले पार्टी में उनके साथ मौजूद था और उस पार्टी में CCTV कैमरा भी काम नहीं कर रहे थे।

रिया करती थी काला जादू

न्यूज़ चैनल ‘टाइम्स नाउ’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बुधवार (जुलाई 29, 2020) को पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उन पर किसी तरह का ‘ब्लैक मैजिक’ करती थी। यह बात उन्हें सुशांत के हाउस हेल्प ने बताई थी।

बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अब पूछताछ व गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने के मूड में है। रिपोर्ट के अनुसार, रिया पूछताछ के भय से अपने परिवार के साथ भूमिगत हो गई हैं।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3fdkDn6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages