रेहान ने लाल किले के पास झाड़ियों में किया बंगाल की युवती का रेप, शादी से मना करने पर ईंट से किया वार - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 29, 2020

रेहान ने लाल किले के पास झाड़ियों में किया बंगाल की युवती का रेप, शादी से मना करने पर ईंट से किया वार

रेहान रेप लालकिला

--- रेहान ने लाल किले के पास झाड़ियों में किया बंगाल की युवती का रेप, शादी से मना करने पर ईंट से किया वार लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

बंगाल की युवती से लाल किले के पास झाड़ियों में रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। रेहान पर आरोप है कि उसने युवती पर पहले शादी करने के लिए दबाव बनाया और बाद में जब वह नहीं मानी तो उस पर पत्थर से वार करके फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपित और पीड़िता दोनों बेघर हैं। साथ ही एक दूसरे को पहले से जानते भी थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित का नाम रेहान है और लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। शनिवार दोपहर को आरोपित ने लालकिले के पास झाड़ियों में उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पीड़िता से शादी करने के लिए कह रहा था। पीड़िता राजी नहीं हुई। तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच रेहान ने पीड़िता पर ईंट से वार कर दिया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उसने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालाँकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही।

उल्लेखनीय है कि इस केस के अलावा दिल्ली के नजदीक नोएडा में भी कल लड़की के साथ जबरदस्ती का एक मामला सामने आया है। वहाँ जेपी अस्पताल में कोरोना संक्रमित छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई और छेड़छाड़ करने वाला एक संक्रमित डॉक्टर ही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि डॉक्टर लड़की के बगल में कोविड वार्ड में भर्ती था। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/309aweL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages