सुशांत की मौत के बाद क्या रिया यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना ने दिए सबूत: बिहार पुलिस कर रही गिरफ्तारी की तैयारी - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 31, 2020

सुशांत की मौत के बाद क्या रिया यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना ने दिए सबूत: बिहार पुलिस कर रही गिरफ्तारी की तैयारी

सुशांत रिया कंगना बिहार पुलिस

--- सुशांत की मौत के बाद क्या रिया यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना ने दिए सबूत: बिहार पुलिस कर रही गिरफ्तारी की तैयारी लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

सुशांत सिंह राजपूत का केस पेचीदा होता हुआ नजर आ रहा है, आए दिन इस केस में एक नया खुलासा हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर खुलकर बोलती हुई नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सुशांत के अकाउंट से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फॉलो किया गया है। वहीं बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले सबूत के आधार पर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है।

दरअसल, हाल ही में सुशांत के एक फैन ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उनके अकाउंट से आलिया को फॉलो किया गया। लेकिन यह उस समय हुआ जब सुशांत इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में यह बात सुशांत के फैन को खटकी और उन्होेंने सोशल मीडिया पर वो स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “सुशांत का स्मार्टफोन कौन इस्तेमाल कर रहा है ? यह देखिए स्क्रीनशॉट… सुशांत ने आलिया को फॉलो किया। यह मेरे ट्वीटर अकाउंट की नोटीफिकेशन है।

वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रिया चक्रवर्ती पर वार किया। उनकी टीम कंगना ने ट्वीट शेयर कर लिखा, “अब तो सुशांत मामले में सीबीआई जाँच होनी ही चाहिए। रिया के पास सुशांत के सारे गैजेट हैं। हो सकता है महेश भट्ट से आदेश आया हो कि आलिया को फॉलो करना है। सुशांत के कितने सारे पोस्ट डिलीट भी किए गए थे।” इस ट्वीट से कंगना ने शक जाहिर किया कि सुशांत का फोन कोई इस्तेमाल कर रहा है।

कंगना के इस बयान ने मामले को और उलझा दिया है। कंगना ने एक्टर रिया के साथ महेश भट्ट को भी इस मामले में घसीटा है। साफतौर पर सुशांत की आत्महत्या के पीछे की वजह कंगना इन दोनों को ही मान रही हैं।

वहीं दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती की जाँच के लिए मुंबई पहुँची बिहार पुलिस को उसके खिलाफ कई अहम सबूत मिले है। बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई में सुशांत के बैंक खातों और क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लेनदेन से रिया चक्रवर्ती के कारनामों का पता लगा लिया है। सुशांत के बैंक खाते से हुई लेन देने से साफ हो गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के खाते से बड़ी रकम की हेराफेरी की है। सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी। इसके बाद पटना से महिला पुलिसकर्मियों की टीम मुंबई रवाना होगी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इस केस को नया मोड़ ही दे दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिवार समेत सहयोगियों पर भी एफआईआर दर्ज किया है।

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत का लैपटॉप, उनका पॉसवर्ड और कई सारी ज्वैलरी लेकर चली गई थीं। सुशांत के पिता ने रिया पर पैसे हड़पने तक का आरोप लगाया था। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद से सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती बुरी तरह ट्रोल होने लगी है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2D8iUCl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages