शराबी पिता ने चाकू से किया हमला, बचाव में नाबालिग बेटी ने उठाई कैंची… पियानो से शुरू हुआ बखेड़ा खून पर खत्म - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 26, 2020

शराबी पिता ने चाकू से किया हमला, बचाव में नाबालिग बेटी ने उठाई कैंची… पियानो से शुरू हुआ बखेड़ा खून पर खत्म

प्रतीकात्मक तस्वीर

--- शराबी पिता ने चाकू से किया हमला, बचाव में नाबालिग बेटी ने उठाई कैंची… पियानो से शुरू हुआ बखेड़ा खून पर खत्म लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के हाथों अनजाने में उसके शराबी पिता का कत्ल हो गया। 46 मृतक ने 15 वर्षीय बेटी पर चाकू से हमला किया था। बेटी ने बचाव में कैंची उठा ली जो उसके सीने में लगी और मौत हो गई।

गुरुवार (जुलाई 23, 2020) को पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। घटना बुधवार रात की है। मृतक पिता अपनी 15 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ मैंत्री पैरडाइज अपार्टमेंट में रह रहा था। यह इलाका लेआउट पुलिस स्टेशन के तहत आता है।

किशोरी ने अपने चाचा को बताया था कि घटना रात 11 बजे के बाद हुई थी। वह पढ़ाई करने की कोशिश कर रही थी कि तभी उसके पिता ने नशे की हालत में बहुत जोर से पियानो बजाना शुरू कर दिया।

किशोरी के एक रिश्तेदार ने द न्यूज मिनट को बताया कि बुधवार को रात के लगभग 11 बजे किशोरी का पिता तेज आवाज में पियानो बजा रहा था। बेटी ने पिता को उसे धीमी आवाज पर बजाने के लिए कहा, क्योंकि पहले भी पड़ोसी आवाज को लेकर शिकायत कर चुके थे। वह नहीं चाहती थी कि मामला बढ़े। मगर उसके पिता ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

इसके बाद किशोरी ने खुद जाकर वॉल्यूम कम कर दिया। इस पर पिता बेहद नाराज हो गया और रसोई में जाकर एक चाकू ले आया। फिर उसने 15 वर्षीय बेटी पर चाकू से हमला किया, जिससे उसे पीठ, कंधे और हाथ पर चोट आई। इससे वह काफी डर गई और उसने एक कैंची उठा ली और पिता को वापस जाने की चेतावनी देने लगी। हालाँकि, वह इतना भड़क गया था कि हाथापाई पर उतर आया और इस दौरान वह कैंची उसके अंदर चुभ गई।

थोड़ी देर बाद उसका भाई उठा तो उसने देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हैं। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने थाने को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही पिता की मौत हो चुकी थी।

मामले में डीसीपी (साउथ ईस्ट) श्रीनाथ महादेव जोशी ने कहा कि आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पड़ोसी ने अपने बयान में पुलिस से व्यक्ति की मौत को आकस्मिक माना है, क्योंकि बेटी का ‘अपने पिता को मारने या चोट पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था।’ चूँकि मृतक उसके प्रति बेहद हिंसक था और वह डर गई थी कि वह नुकसान पहुँचा सकता है या उसे मार भी सकता है, इसलिए उसने आत्मरक्षा के लिए कैंची उठा ली थी।

वहीं परिवार वालों का कहना है कि दोनों बच्चों को अपने जीवन में काफी नुकसान उठाना पड़ा है और कानूनी प्रणाली को एक ट्रांसपेरेंट विचार रखना होगा। उन्होंने बताया कि उसका नौ वर्षीय भाई चाची के साथ रह रहा है, और अब तक कम से कम तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं किशोरी के वकील ने पुष्टि की कि उसे मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था।

जानकारी के मुताबिक मृतक के परिवार ने बताया कि उसे शराब की लत थी। वह एक टेक फर्म में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वर्ष 2011 में पत्नी की मौत के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और शराबी बन गया था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2EgiSZj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages