INS कोलकाता ने ऐसे किया 5 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट्स का स्वागत, सुनें रोमांचित कर देने वाला ऑडियो - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 29, 2020

INS कोलकाता ने ऐसे किया 5 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट्स का स्वागत, सुनें रोमांचित कर देने वाला ऑडियो

राफेल, INS कोलकाता

--- INS कोलकाता ने ऐसे किया 5 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट्स का स्वागत, सुनें रोमांचित कर देने वाला ऑडियो लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

भारत में राफेल फाइटर विमानों की लैंडिंग हो गई है और इसके साथ ही पूरा देश 5 मेहमानों के स्वागत में मशगूल है। पाँचों राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट हरियाणा स्थित अम्बाला एयरबेस पर उतरे। उससे पहले वहाँ लोगों ने ख़ुशी में एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई। 36 विमानों की पहली खेप को अम्बाला में वाटर सलूट भी दिया गया। इससे पहले अरब सागर में तैनात INS कोलकाता ने राफेल से संपर्क स्थापित कर के उनका स्वागत किया।

INS कोलकाता और उड़ते हुए राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट के फ्लाइंग लीडर के बीच हुई बातचीत का वो हिस्सा आप भी सुन सकते हैं, जिससे हर भारतवासी को गर्व की अनुभूति होगी। नीचे संलग्न किए गए वीडियो में आप इसे सुन सकते हैं:

INS कोलकाता: ऐरो लीडर, इंडियन वॉरशिप नेवल डेल्टा 63, भारतीय महासागर में आपका स्वागत है।
फ्लाइंग राफेल लीडर: बहुत-बहुत धन्यवाद। समुद्र में सुरक्षा के लिए मुस्तैद भारतीय वॉरशिप को देखना आश्वासित करने वाला है।
INS कोलकाता: हमारी कामना है कि आप आसमान को छूते हुए शोभा पाएँ। हैप्पी लैंडिंग्स।
फ्लाइंग राफेल लीडर: आपको भी सुन्दर वातावरण मिले। हैप्पी हंटिंग। ओवर एंड आउट।

ऊपर हमने दोनों के बीच हुई बातचीत के ऑडियो का हिन्दी अनुवाद पेश किया है, जिसे पढ़ कर आप भी गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। अब नीचे हम आपको वो वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें दो सुखोई-30 MKI राफेल को लेकर अम्बाला एयरबेस जा रहे हैं। इस वीडियो में जब हमने उपर्युक्त बातचीत का ऑडियो डाला तो ये और भी निखर कर सामने आया। आप भी इस एडिटिंग का आनंद उठाइए:

वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने राफेल का अम्बाला में स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उड़ते हुए राफेल विमानों का वीडियो शेयर किया। देश भर में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उस वीडियो को गर्व से शेयर किया। फ्रांस से 36 राफेल विमान आने हैं, जिनमें से ये 5 की पहली खेप है। कुछ ही दिनों में 5 और भी आने वाले हैं। इससे भारतीय वायुसेना काफी मजबूत हो गई है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3farGwK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages