--- राजस्थान में बढ़ी सियासी सरगर्मी: BJP ने अपने 12 MLA को गुजरात शिफ्ट किया, राज्य पुलिस ने देशद्रोह मामले में बंद की फाइल लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
राजस्थान की राजनीति एक बार फिर से गरमा रही है। भाजपा अपने कुछ विधायकों को गुजरात ले गई है, जहाँ पार्टी की ही सरकार है। बता दें कि 14 अगस्त से राज्य में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें बहुमत परीक्षण की माँग उठने की भी उम्मीद है। पार्टी को आशंका है कि उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश हो सकती है, इसीलिए उसने ऐसा किया। 11 अगस्त को बसपा-कॉन्ग्रेस मर्जर पर भी कोर्ट का फैसला आना है।
इस मामले में राजस्थान हाइकोर्ट की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है। भाजपा को डर है कि अगर भाजपा में मिले 6 बसपा विधायकों को डिसक्वालीफाई किया जाता है तो उसके विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास हो सकता है, इसीलिए उसने इस निर्णय और विधानसभा सत्र से पहले ही विधायकों को गुजरात ले जाने का फैसला किया। इसी कड़ी में उदयपुर के 5 विधायकों को गुजरात ले जाया गया है। इससे वहाँ सरगर्मी फिर बढ़ गई है।
उधर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सक्रिय हो गई हैं। राजनीतिक सरगर्मी के बीच वो धौलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। राजे बुधवार (अगस्त 5, 2020) को दिल्ली के लिए निकलीं। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की है। वो पिछले कुछ दिनों से राजधानी जयपुर में नहीं थीं, जिसके बाद उनके रुख को लेकर चर्चा चलने लगी थी। अब वो वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही हैं।
#Rajasthan | गुजरात गए राजस्थान बीजेपी के 12 विधायक, विधानसभा सत्र से पहले बीजेपी की बाड़ेबंदी
— AajTak (@aajtak) August 8, 2020
(@sharatjpr)https://t.co/hxbbLj7Yco
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल कर भी नाराजगी जताई है और प्रदेश में अपने ख़िलाफ़ हुई बयानबाजी को लेकर चर्चा की। बता दें कि कुछ लोगों ने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत में मिलीभगत का आरोप लगाया था। प्रदेश में पार्टी के अलग-अलग गुट बनने के कारण वो नाराज़ हैं। कहा जा रहा है कि अब तक भाजपा ने अपने 12 विधायकों को गुजरात शिफ्ट किया है। उदयपुर से गुजरात की दूरी भी कम है।
उधर राजस्थान पुलिस की SOG ने राष्ट्रद्रोह के 3 मामलों की जाँच बन्द कर दी है, जिसमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी नोटिस भेजा गया था। ये मामला अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के आरोपों से जुड़ा हुआ था। अब इस मामले में केस बंद करते हुए फाइनल रिपोर्ट डाल दी गई है। भाजपा ने इस मामले में कॉन्ग्रेस पर हमला किया है। पार्टी ने कहा कि 28 दिन जाँच चली लेकिन कुछ नहीं निकला।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/31zi0XM
No comments:
Post a Comment