बेंगलुरु दंगों के पीछे कट्टरपंथी मुसलमानों का हाथ: कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया- ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’ - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2020

बेंगलुरु दंगों के पीछे कट्टरपंथी मुसलमानों का हाथ: कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया- ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’

बेंगलुरु दंगा न्यायिक जाँच

--- बेंगलुरु दंगों के पीछे कट्टरपंथी मुसलमानों का हाथ: कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया- ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’ लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार (13 अगस्त, 2020) को बेंगलुरु में हुए दंगों के पीछे कट्टरपंथी मुसलमानों का हाथ बताया है। मंगलवार रात हुए दंगों को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए उन्होंने जाँच के आदेश भी दिए है।

गौरतलब है कि कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में हुए दंगे में 3 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं। इसके साथ ही दंगाइयों ने दर्जनों गाड़ियों को आग लगा दी और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है।

टाइम्स नाउ के दीपक बोपन्ना के साथ एक विशेष बातचीत में, कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, “कॉन्ग्रेस विधायक और उनके फॉलोवर्स के बीच इंटरनल डिफरेंस है, उनके और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के बीच मतभेद है, ये सभी चीजें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था और बड़े पैमाने पर एसडीपीआई की भूमिका सामने आ रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस घटना की गहराई से जाँच कर रहे हैं। हमने वीडियो फुटेज में पाया है कि पड़ोसी क्षेत्रों के एसडीपीआई के लोग भी दंगे में शामिल हुए थे।”

गृह मंत्री ने आगे कहा कि सभी नुकसान दंगाइयों से सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार वसूल किए जाएँगे। बोम्मई ने कहा कि, सभी एंगल की जाँच कर यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं इस घटना का देश की किसी पिछली घटना से कोई संबंध तो नहीं है।

गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन के फेसबुक पोस्ट को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ था। उस पर पैगम्बर मुहम्मद को लेकर विवादित पोस्ट डालने का आरोप है। अब तक हिंसा करने वालों में से 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। इस घटना में 3 लोग मारे गए और 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बता दें कि 200-300 के क़रीब की मुस्लिम भीड़ ने न सिर्फ कॉन्ग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ की थी बल्कि बाहर खड़ी गाड़ियों को भी जला डाला था। विधायक आवास में तोड़फोड़ का नज़ारा अभी भी देखा जा सकता है। दंगाइयों ने मजहबी नारे लगाते हुए पत्थरबाजी और आगजनी की। जिसके बाद बोम्मई ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति और वाहनों को नुकसान की भरपाई क्षति पहुँचाने वाले दंगाइयों को करना होगा।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3izAoGU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages