राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमिपूजन के दौरान पीएम मोदी के साथ साझा किया था मंच - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 13, 2020

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमिपूजन के दौरान पीएम मोदी के साथ साझा किया था मंच

महंत कोरोना

--- राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमिपूजन के दौरान पीएम मोदी के साथ साझा किया था मंच लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 5 अगस्त यानी आज से 8 दिन पहले महंत नृत्य गोपाल दास प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए थे। इसके साथ उन्होंने उनके साथ मंच भी साझा किया था।

नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुँचे थे। जहाँ उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान साँस लेने में तकलीफ हुई। गोपाल दास को आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट किया जा रहा है। 5 अगस्त 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मंच पर थे।

इस समय देश में कुल कोरोना मरीजों का आँकड़ा 24 लाख के करीब पहुँच गया है। पिछले 24 घंटे में करीब 67 हजार नए मामले सामने आए हैं और 942 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, कुल मरीजों की संख्या 23 लाख 96 हजार 637 है।

कोरोना से अब तक 47 हजार 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 16 लाख 95 हजार 982 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 53 हजार 622 है। आँकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना से औसत रिकवरी दर 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही देशभर में एक दिन में सबसे ज्यादा 7 लाख 33 हजार 449 टेस्ट किए गए।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2PO4OsH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages