शमी की बीवी हसीन जहाँ ने श्रीराम की तस्वीर के साथ दी भूमिपूजन की बधाई: कट्टरपंथियों ने की गालियों की बौछार, रेप की धमकी - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 6, 2020

शमी की बीवी हसीन जहाँ ने श्रीराम की तस्वीर के साथ दी भूमिपूजन की बधाई: कट्टरपंथियों ने की गालियों की बौछार, रेप की धमकी

शमी हसीन जहाँ श्रीराम

--- शमी की बीवी हसीन जहाँ ने श्रीराम की तस्वीर के साथ दी भूमिपूजन की बधाई: कट्टरपंथियों ने की गालियों की बौछार, रेप की धमकी लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार लग गई। हर ओर से राम भक्तों ने अपनी खुशी जाहिर की। इसी बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने भी हिंदू समाज के समस्त लोगों को मुबारकबाद दी।

अपने बोल्ड फोटोशूट और डांस वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहने वाली हसीन जहाँ ने जो पोस्टर शेयर किया, उसमें श्रीराम और राम मंदिर की तस्वीर बनी हुई है। साथ ही उसपर लिखा है, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के लिए समस्त हिंदू समाज को दिली मुबारकबाद। ढेर सारी शुभकामनाएँ। हसीन जहाँ।”

अब इस पोस्टर पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएँ आई हैं। अधिकांश हिंदुओं ने इस बधाई को स्वीकारते हुए बदले में इस फोटो पर जय श्री राम लिखा है। लेकिन वहीं कुछ कट्टरपंथी ऐसे भी हैं जिन्होंने हसीन जहाँ के लिए बेहद घिनौने शब्दों का प्रयोग किया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार तो उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियाँ भी दी गईं। इसके अलावा कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने हसीन जहाँ पर निराशा जताई और कुछ ने गाली ने देकर पूछा कि क्या बस यही रह गया था।

एक यूजर ने उन्हें डूब कर मरने की सलाह दी और एक सलमान सिद्दकी नाम के यूजर ने फैज अहमद फैज की उस विवादित कविता को ही लिख दिया जिसमें हर जगह से बुत उठवाने की बात है। सलमान लिखता है, “जब अर्जे खुदा के काबे से सब बुत उठवाये जाएँगे, बस नाम रहेगा अल्लाह का, लाजिम है कि हम भी देखेंगे”

कुछ अन्य यूजर भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते दिखे। एक साहिब नाम का युवक कहता है कि उसे राम मंदिर मामले पर बोलने वालों में सिर्फ़ एक मुसलमान पसंद आया है- वो है ओवैसी। क्योंकि ओवैसी ही एक ऐसा शख्स है जिसने छाती ठोंक कर कहा कि उस जगह बाबरी थी और बाबरी ही रहेगी।

एक ने हसीन को गाली देते हुए लिखा कि अल्लाह उसे ऐसा सबक सिखाएगा कि वह हमेशा उसे याद रखेगी। एक ने उनकी तुलना वेश्या से की और उन्हें वेश्या की औलाद बताया। इसी तरह एक ने शमी की पत्नी को हिंदू बनने की सलाह दी और उनके पारिवारिक जीवन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें कहा कि वे वैसे भी अपने बच्चों और पति को छोड़ चुकी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हसीन जहाँ को कुर्बानी वाले उनके एक पोस्ट पर कट्टरपंथियों की प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी थी। एक ने उन्हें इस्लाम के मायने न समझने वाली कहते हुए लिखा था कि वह अपना जिस्म दिखाकर पैसे कमाती हैं। इसी तरह samhitler5892 वाली आईडी से हसीन जहाँ के लिए लिखा गया था, “तेरा रेप करूँगा कहीं भी मिल जाओ….तेरा गैंगरेप करूँगा।”



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2XvzMd9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages