नाबालिग हिन्दू लड़कियों को नशे का आदी बना रहा था जावेद: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ले जाता था हुक्का बार - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2020

नाबालिग हिन्दू लड़कियों को नशे का आदी बना रहा था जावेद: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ले जाता था हुक्का बार

हिन्दू नाबालिग लड़कियों, मेरठ, हुक्का

--- नाबालिग हिन्दू लड़कियों को नशे का आदी बना रहा था जावेद: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ले जाता था हुक्का बार लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसे युवक को गुरफ्तार किया गया है, जो नाबालिग हिन्दू लड़कियों को अपना शिकार बना कर उन्हें नशे की ओर धकेलता था। एक ट्विटर यूजर कपिल शर्मा ने हुक्का बार के वायरल वीडियो के हवाले से लिखा कि मेरठ निवासी जावेद खान (नाबालिग, इसीलिए बदला हुआ नाम) शास्त्री नगर में रहता है और उसका मुख्य पेशा प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलनियों की लड़कियों को निशाना बनाना है। मेरठ पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार कर के जेल भेजे जा चुके हैं।

नौचंदी पुलिस ने बताया है कि आरोपित जावेद खान नाबालिग स्कूली छात्राओं को हुक्का पीला कर उन्हें नशे का आदी बनाता था। उसे बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका ठिकाना रंगोली मंडप के पास स्थित डगआउट कैफे हुआ करता था। सोशल मीडिया में इस कैफे की 2 वीडियो वायरल हुई। धर्म रक्षा समिति के बेटी बचाओ के प्रमुख मनीष लोईया ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

मेरठ हुक्का बार के वायरल वीडियो में एक नाबालिग युवक द्वारा दो लड़कियों को हुक्का पिलाते हुए देखा जा सकता है, जिनके बारे में बताया गया कि वो हिन्दू हैं। मेरठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले डगआउट कैफे को बंद करा दिया था। बाद में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कैफे मैनेजर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर आरोपित जावेद को मंगलवार अगस्त (अगस्त 11, 2020) की शाम आरटीओ कार्यालय रोड से धर-दबोचा गया।

आरोपित के पास से 400 ग्राम गाँजा भी बरामद हुआ है। उसकी उम्र 17 साल 2 महीने है, इसीलिए उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी कई दिनों से तलाश जारी थी। आरोपित जावेद 6 महीने पहले भी लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में ‘बच्चा जेल’ जा चुका है। फ़िलहाल वह जमानत पर बाहर था। ट्विटर यूजर कपिल ने इस घटना को लेकर लिखा:

शहर की सबसे अमीर व शानदार हिंदू कालोनी की नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फँसा कर होटलों और बार में ले जाकर उनके साथ मजे करना इसका पेशा था। उन लड़कियों को नशे की लत लगाना आरोपित का प्रमुख कार्य था। इस लड़के का फोकस ज्यादातर नाबालिग लड़कियों पर ही रहता था। इस लड़के का फोकस ज्यादातर नाबालिग लड़कियों पर ही रहता है। हम सभी हिन्दू परिजनों से निवेदन करते हैं कि आप अपने बच्चों का ख्याल रखें। अगर ट्यूशन या जॉब करने भी जा रही है, तो भी वाट्सएप काल या अन्य विडियो कालिंग से लोकेशन लेते रहें।

आरोपित जावेद इंस्टाग्राम के माध्यम से हिन्दू लड़कियों से दोस्ती बढ़ाता था और फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाता था। वह खुद भी नशे का आदी है। वायरल तस्वीरों में दिख रही दोनों लड़कियाँ भी इंस्टाग्राम पर ही उसकी दोस्त बनी थीं। ये तीनों नशा कर के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालते रहते थे। वायरल वीडियो जुलाई 16 की है। कहा जा रहा है कि कई छात्राओं के परिजनों ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया था तो उसने जान से मार डालने की धमकी भी दी थी।

‘अमर उजाला’ की खबर के अनुसार, जावेद कई लड़कियों की ज़िंदगियाँ बर्बाद कर चुका है। उन्हें नशे का आदी बना चुका है। वहीं पुलिस-प्रशासन में भी उसकी सेटिंग होने का दावा किया गया है। शास्त्रीनगर के पॉश इलाक़े में ही वो लड़कियों को निशाना बनाता था। मेरठ में चल रहे हुक्का बार का मामला हाईकोर्ट भी जा चुका है। लॉकडाउन के बाद इस मामले की सुनवाई होगी। मेरठ में सदर, आबूलेन, शास्त्रीनगर और लालकुर्ती में हुक्का बार चल रहे हैं।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2XUOYAO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages