IPL से चाइनीज स्पॉन्सर को हटाओ, BCCI नहीं माने तो पूरे टूर्नामेंट का करो बायकॉट: RSS से जुड़ी संस्था की अपील - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 4, 2020

IPL से चाइनीज स्पॉन्सर को हटाओ, BCCI नहीं माने तो पूरे टूर्नामेंट का करो बायकॉट: RSS से जुड़ी संस्था की अपील

IPL, चाइनीज, BCCI

--- IPL से चाइनीज स्पॉन्सर को हटाओ, BCCI नहीं माने तो पूरे टूर्नामेंट का करो बायकॉट: RSS से जुड़ी संस्था की अपील लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सम्बद्ध संस्था स्वदेशी जागरण मंच ने IPL प्रबंधन से कहा है कि वो चाइनीज स्पॉन्सर के साथ अगला सीजन आयोजित कराने को लेकर पुनर्विचार करे। इसके लिए संस्था ने BCCI से अनुरोध किया है।

लद्दाख में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच चाइनीज कम्पनी Vivo द्वारा IPL आयोजित कराने को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं। IPL-13 को यूएई में आयोजित किया जाना है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे भारत में आयोजित नहीं किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि Vivo ने 2017 में BCCI के साथ 2199 करोड़ रुपए का करार किया था, जो 5 साल के लिए हुआ था। चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार किए जाने के लिए लगातार अभियान चला रहे स्वदेशी जागरण मंच ने तो यहाँ तक कहा कि अगर BCCI इस निर्णय को वापस नहीं लेता है तो लोगों को IPL का ही बॉयकॉट करना चाहिए।

संस्था ने इसे देश की वर्तमान भावनाओं के विपरीत बताया। संस्था के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि ये सिर्फ उनकी माँग नहीं है बल्कि पूरा देश लद्दाख में हुई घटना के बाद ऐसा ही चाहता है। महाजन ने BCCI को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया चीन का बॉयकॉट कर रही है, IPL उसे शरण दे रहा है।

उन्होंने कहा कि BCCI को समझना चाहिए कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं है। वहीं कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस फैसले का विरोध जताते हुए कहा कि ये ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दोहरे रवैये को दिखाता है।

हालाँकि, BCCI ने इस संबंध में कुछ जवाब नहीं दिया है। बता दें कि IPL-13 कब आयोजन 19 सितंबर से लेकर 10 नवंबर तक किया जाना है। शाम में होने वाले मैच 7:30 PM से शुरू होगा।

10 नवंबर को फाइनल मैच होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए दो मैचों के बीच पर्याप्त गैप भी दिया गया है। मैच में दर्शकों की उपस्थिति के विषय में UAE से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजियों को वीजा की प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दे दी गई है।

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन को लेकर और सख्त हो गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने चाइनीज सोशल मीडिया ऐप TikTok को प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने 15 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। ट्रम्प ने कहा कि अगर दिए गए डेडलाइन तक किसी अमेरिकी कंपनी ने TikTok को नहीं खरीदा तो उसका प्रतिबंधित होना तय है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3a0m1s7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages