दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ISIS आतंकी अबू युसूफ को दबोचा, IED और हथियार भी जब्त - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 21, 2020

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ISIS आतंकी अबू युसूफ को दबोचा, IED और हथियार भी जब्त

दिल्ली, अबू युसूफ, ISIS

--- दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद ISIS आतंकी अबू युसूफ को दबोचा, IED और हथियार भी जब्त लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। राष्ट्रीय राजधानी के रिंग रोड में हुए एक मुठभेड़ के बाद खूँखार वैश्विक आतंकी संगठन ISIS के आतंकी अबू युसूफ खान को शुक्रवार (अगस्त 21, 2020) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से खतरनाक ‘Improvised Explosive Devices (IEDs)’ भी जब्त किए गए हैं। अबू यूसुफ से पूछताछ जारी है।

ISIS आतंकी अबू युसूफ खान को दिल्ली के कारोलबाग और धौलाकुआँ के बीच के रिज रोड के इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस ने उस पिस्टल को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कर उसने गोली चलाई थी। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस और आतंकी के बीच कुछ देर तक शूटआउट भी चला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसकी पुष्टि की है।

डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी। आतंकी अबू युसूफ खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे आधी रात को 12 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विस्फोटक और पिस्टल जब्त होने से आशंका जताई जा रही है कि वो किसी बड़े हमले की फिराक में थे। बता दें कि राम मंदिर भूमिपूजन के बाद से ही कई राज्य अलर्ट पर हैं।

इससे पहले बेंगलुरु में खूँखार आतंकी संगठन ISIS के लिए काम करने वाले एक Ophthalmologist (नेत्र चिकित्सक) को गिरफ्तार किया गया था। उसे इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस से जुड़ाव के लिए गिरफ्तार किया गया गया था। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर का नाम अब्दुर रहमान (Abdur Rahman है, जो सफेद कॉलर में आतंकी बन कर बैठा हुआ था। वो बेंगलुरु के बसवनगुण्डी का रहने वाला है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3hp2l44

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages