--- J&K में एक और BJP नेता पर कातिलाना हमला, 5 दिनों में तीसरी घटना: जिलाध्यक्ष अब्दुल हामिद अस्पताल में भर्ती लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
घाटी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर होने वाले हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला जम्मू कश्मीर के बडगाम इलाके का है, जहाँ भाजपा के कार्यकर्ता पर हमला हुआ है। गोली लगने के बाद फ़िलहाल उन्हें श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ अब्दुल हामिद नजर पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। जैसे ही वह ओम्पोरा के पास पहुँचे, वैसे ही उन पर एक हथियारबंद व्यक्ति ने हमला कर दिया। 38 साल के अब्दुल हामिद नजर अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं और भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। यह पिछले 5 दिनों में किसी भाजपा नेता पर हुई तीसरी हमले की घटना है।
हाल ही में कश्मीर के कुलगाम जिला स्थित काजीगुंड ब्लॉक के वेसू गाँव में आतंकवादियों ने भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। सज्जाद अहमद खांडे एक सुरक्षित प्रवासी शिविर में कई सरपंचों के साथ रह रहे थे। वह बृहस्पतिवार (अगस्त 05, 2020) सुबह अपने घर जाने वाले थे और उन्हें आतंकवादियों ने तब गोली का निशाना बनाया, जब जब वह अपने घर से मात्र 20 मीटर दूर थे।
भाजपा पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने सभी सरपंचों के लिए सुरक्षा की माँग करते हुए कहा, “यह हताशा के कारण उठाया गया कदम है क्योंकि भाजपा पैर जमा रही है। मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि लड़ाई वैचारिक होनी चाहिए। आप उन लोगों को मारते हैं, जो गरीबों और वंचितों के लिए लड़ते हैं। मुझे लगता है कि उन सभी सरपंचों को जिन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है, अब उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए।”
इससे पहले आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में उसी जिले के पंच आरिफ अहमद की मौत हो गई थी। घाटी में पिछले दो महीनों में, दो अन्य प्रमुख राजनीतिक नेताओं को आतंकवादियों ने मार डाला था। वसीम अहमद बारी को उनके भाई और पिता के साथ 9 जुलाई को मार दिया गया था, जबकि, कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच अजय पंडिता भारती की जून के माह में हत्या कर दी गई थी।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/2DxzWdi
No comments:
Post a Comment