नाबालिग अनुराग को सद्दाम, शादाब और अख्तर ने रास्ते में घेर कर पीटा, फिर जहर पिला हो गए फरार: मौत के बाद FIR - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

नाबालिग अनुराग को सद्दाम, शादाब और अख्तर ने रास्ते में घेर कर पीटा, फिर जहर पिला हो गए फरार: मौत के बाद FIR

अनुराग, सिद्धार्थनगर, हत्या, जहर

--- नाबालिग अनुराग को सद्दाम, शादाब और अख्तर ने रास्ते में घेर कर पीटा, फिर जहर पिला हो गए फरार: मौत के बाद FIR लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। वहाँ के धनुवाडीह गाँव में अनुराग नाम के एक किशोर की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने के बाद नसीरूल, सद्दाम, शादाब और अख्तर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। एडिशनल एसपी सुरेश चंद्र रावत ने परिजनों से मिल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अनुराग कादिराबाद स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वहाँ वो इंटर का छात्र था। अनुराग के पिता राष्ट्रपति पांडेय भी उसी स्कूल में शिक्षक हैं। कुछ महीनों पहले परसपुर के कुछ लड़कों के साथ उसका खेल-खेल में ही झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपित तभी से बदला लेने की फिराक में थे। अनुराग बुधवार (मार्च 17, 2021) को समान लेने बयारा जा रहा था, वहीं पर आरोपितों ने उसे घेर लिया। पहले तो उसके साथ जम कर मारपीट की गई, फिर उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद आरोपित वहाँ से फरार हो गए।

घर पहुँचते ही किशोर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अनुराग के पिता ने बेटे से मिली जानकारी के बाद नामजद शिकायत दर्ज कराई। आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और पुलिस ने मामले का जल्द पर्दाफाश की बात कही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही सैकड़ों की संख्या में लोग घर पहुँच गए थे। पूरे गाँव में कोहराम मच गया था। शुक्रवार की देर रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक भी मौके पर मौजूद रहे। अनुराग की आयु मात्र 17 वर्ष थी। इससे पहले उसकी बहन प्रिया की भी 14 साल की उम्र में मौत हो चुकी है। अब केवल उसकी एक बहन रचना बची है, जो 6 साल की है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2QnmUFj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages