‘F@#k Bhakts!… तुम्हारे पापा और अक्षय कुमार सुंदर सा मंदिर बनवा रहे हैं’: कोरोना पर घृणा की कॉमेडी, जानलेवा दवाई की काटी पर्ची - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 18, 2021

‘F@#k Bhakts!… तुम्हारे पापा और अक्षय कुमार सुंदर सा मंदिर बनवा रहे हैं’: कोरोना पर घृणा की कॉमेडी, जानलेवा दवाई की काटी पर्ची

रोहन जोशी, अदिति मित्तल, कोरोना

--- ‘F@#k Bhakts!… तुम्हारे पापा और अक्षय कुमार सुंदर सा मंदिर बनवा रहे हैं’: कोरोना पर घृणा की कॉमेडी, जानलेवा दवाई की काटी पर्ची लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

भारत के कॉमेडियंस खुद को कुछ ज्यादा ही प्रभावशाली और बाकी दुनिया से ऊपर मानते हैं। एक तरफ वे खुद को कॉमेडियन बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी प्रोपेगेंडा को भी धार देते हैं। हाँ, सत्ता के खिलाफ बोलने का दंभ भरने वाले ये कॉमेडियन उद्धव ठाकरे के खिलाफ चूँ तक करने की हिम्मत नहीं रखते। अधिकतर कॉमेडियंस मुंबई में ही रहते हैं।

सुशांत मामले से लेकर अभी 100 करोड़ की वसूली के आरोपों तक, इनके जुबान सिले हुए ही रहे। वो इसीलिए भी चुप रहते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि किसी सुबह उनके घर के बाहर कोई विस्फोटक लदी गाड़ी पार्क की हुई मिले और इसके पीछे पुलिस का ही हाथ हो। अब उन्होंने कोरोना की आड़ में उन ‘भक्तों’ को निशाना बनाना शुरू किया है, जिनके परिजन संक्रमण की चपेट में आकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। रोहन जोशी जैसों ने इसकी शुरुआत की है।

उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “वो सभी भक्त जिन्होंने इस महामारी के दौरान अपने किसी परिचित को खोया, आप मजबूत बने रहिए। आपके पापा और अक्षय कुमार मिल कर एक सुन्दर सा मंदिर बना रहे है, जहाँ जाकर आप अपने मृत परिजनों की आत्माओं की शांति के प्रार्थना कर सकते हैं।” अव्वल तो ये कि रोहन जोशी ने अपनी अगली स्टोरी में इस बयान का खुल कर बचाव भी किया।

उसने लिखा, “लोग मेरी पिछली इंस्टाग्राम स्टोरी को अभद्र बता रहे हैं। मुझे लगता है कि आप सब ने मेरे क्रोध और अपमान को कम कर आँका है। Fuck Bhakts! इस परिस्थिति के लिए सीधे वही जिम्मेदार हैं। मैं अब भी देख रहा हूँ कि उनमें से अधिकतर अभी भी उनका (पीएम मोदी) बचाव कर रहे हैं। मुझे उनके लिए जरा सी भी सहानुभूति नहीं है, बल्कि केवल अवमानना का भाव है।” आप इन शब्दों पर गौर कीजिए।

रोहन जोशी ने महामारी के मृतकों को लेकर पीटी ताली

रोहन जोशी ने ट्विटर को अलविदा कह रखा है और अब वह फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए घृणा फैलाता है। अब एक और कॉमेडियन की बात करते हैं, जो इसी तरह का काम कर रही हैं। उन्होंने डॉक्टर बनते हुए ये तक शेयर कर दिया कि कोरोना होने पर क्या करना चाहिए और कौन सी दवाएँ लेनी चाहिए। एक डॉक्टर ने उन्हें आईना दिखाते हुए इसे तुरंत डिलीट करने को कहा, क्योंकि उनके हिसाब से इन दवाओं को लेने से मरीज मर भी सकता है।

अदिति मित्तल बन गईं डॉक्टर

इस कॉमेडियन का नाम है अदिति मित्तल, जिन्होंने कहीं से व्हाट्सएप्प के जरिए प्राप्त हुई तस्वीर अपने हजारों फॉलोवर्स के लिए इंस्टाग्राम पर चेंप दी। बाद में उन्होंने उस स्टोरी को डिलीट करने के बाद लिखा कि वो एक सर्टिफाइड पोस्ट था, लेकिन गालियाँ मिलने के बाद उन्होंने हटा दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास सैकड़ों निवेदन आए हैं, इसीलिए ज़रूरतमंद लोगों को वो मैसेज के जरिए ये तस्वीर पहुँचाएँगी।

लोगों ने सुनाई खरी-खरी तो डिलीट की स्टोरी

बता दें कि ‘Me Too’ अभियान के तहत अदिति मित्तल पर एक अन्य महिला ने जबरन किस करने के आरोप लगाए थे और रोहन जोशी ने सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं किया था। जहाँ देश भर के मंदिर कोरोना के खिलाफ समाजसेवा में लगे हुए हैं, ये कॉमेडियन अपने घरों में बैठ कर लोगों के मरने पर ख़ुशी जता रहे हैं।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2QfEsn5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages