‘अस्सलाम वालेकुम मोदी साहब’: 6 साल की कश्मीरी बच्ची ने PM से की गुजारिश, एक्शन में LG, 48 घंटे में माँगी नई पॉलिसी - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

‘अस्सलाम वालेकुम मोदी साहब’: 6 साल की कश्मीरी बच्ची ने PM से की गुजारिश, एक्शन में LG, 48 घंटे में माँगी नई पॉलिसी

जम्मू कश्मीर वीडियो वायरल पीएम मोदी

--- ‘अस्सलाम वालेकुम मोदी साहब’: 6 साल की कश्मीरी बच्ची ने PM से की गुजारिश, एक्शन में LG, 48 घंटे में माँगी नई पॉलिसी लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

सोशल मीडिया में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटों के भीतर नई नीति बनाने का निर्देश दिया है। उप राज्यपाल कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से इस बच्ची का वीडियो शेयर कर इसे बेहद प्यारी शिकायत कहा गया है।

ट्वीट में कहा गया है, “बहुत ही प्यारी शिकायत है। स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है। बचपने की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, आनंद और सुख से भरे होने चाहिए।”

बता दें कि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 29 मई को शेयर की गई वीडियो को रीट्वीट करके ये ऐलान किया। अपनी शिकायत में बच्ची बताती दिख रही है कि ऑनलाइन क्लास में छोटे बच्चों की हालत क्या हो जाती है और कैसे उन पर काम का बोझ बढ़ जाता है। ये वीडियो 1 मिनट 11 सेकंड का है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं सैंकड़ों की तादाद में लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में बच्ची कहती है,

“अस्सलाम वालेकुम मोदी साहब, मैं एक लड़की बोल रही हूँ। मैं 6 साल की हूँ। मैं जूम क्लास की बातें बोल सकती हूँ। छोटे बच्चे जो होते हैं, जो 6 साल के होते हैं, उन्हें मैडम और सर ज्यादा काम क्यों देते हैं। इतना काम तो बड़े बच्चों का होता है। मैं सुबह उठती हूँ 10 बजे से लेकर 2 बजे तक क्लास होती है। पहले अंग्रेजी, गणित, उर्दू, ईवीएस और उसके बाद कंप्यूटर की क्लास होती है। इतना काम तो बड़े बच्चों का होता है, जो सिक्स, सेवन क्लास में होते हैं। छोटे बच्चों को इतना काम क्यों देते हैं मोदी साहब। अब क्या करें। अस्सलाम वालेकुम मोदी सर।”

गौरतलब है कि इससे पहले स्कूल में छोटे बच्चों की हालत बयान करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर साल 2019 में वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़की कह रही थी कि अगर उसे स्कूल शुरू करने वाला व्यक्ति मिल गया तो वह उसे धोकर, पूरे पानी में डालकर इस्त्री कर डालेगी। बड़ी मासूमियत के साथ बच्ची को कहते सुना गया था “भगवान ने दुनिया इतनी अच्छी बनाई, बस पढ़ना क्यों गंदा बनाया? पढ़ना थोड़ा अच्छा ही बना देता। हमको भी तो थोड़ा मजा आता।”



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3fBaaVJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages