हाथ में बल्ब-सिर पर इस्लामी टोपी, दावा- कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बाँह से पैदा होती है बिजली: जानें वायरल वीडियो की सच्चाई - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

हाथ में बल्ब-सिर पर इस्लामी टोपी, दावा- कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बाँह से पैदा होती है बिजली: जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

कोरोना वैक्सीन, फैक्ट चेक

--- हाथ में बल्ब-सिर पर इस्लामी टोपी, दावा- कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बाँह से पैदा होती है बिजली: जानें वायरल वीडियो की सच्चाई लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में तमाम तरह की अफवाहें सामने आईं हैं। कोई वैक्सीन लगवाने पर मौत का दावा कर रहा तो कोई नपुंसक होने का। इन दावों की पोल खुलने के बाद अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद टीका लगाए हुए बाँह से बिजली पैदा होती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में बल्ब लिए हुए है और वह कहता है कि हाथ में कहीं भी बल्ब को टच करने से कुछ नहीं हो रहा। लेकिन जिस जगह पर कोरोना की वैक्सीन लगी है, वहाँ टच करने से बल्ब जल उठता है। सोशल मीडिया में यह वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा।

क्या है सच?

पीआईबी की फैक्टचेक टीम ने वायरल वीडियो की सच्चाई उजागर की है। पीआईबी का कहना है कि यह दावा फर्जी है कि जिस बाँह में टीका लगाया गया है, वहाँ से बिजली पैदा हो रही है। पीआईबी के मुताबिक, “कोविड-19 टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होता है और ना ही वैक्सीन लेने के बाद मानव शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या विद्युत धारा उत्पन्न होती है।”

पीआईबी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें, टीकाकरण जरूर करवाएँ। देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों और विशेषज्ञों से लेकर सरकार भी यह कह चुकी है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह असरदार है, इसके कोई गंभीर साइड-इफेक्ट नहीं हैं। 

देश में अगर टीकाकरण की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक लोगों को 21 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है और यह एक बड़ी उपलब्धि है। हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। चूँकि हाल के कुछ दिनों में संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए थे, लेकिन अब एक बार फिर इसमें कमी देखने को मिल रही है। 

हालाँकि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि मामले कम हो रहे हैं, लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनें। रक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें और हाथों को साबुन-पानी से धोते रहें या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। 



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3fXMXMz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages