--- ‘पॉर्न स्टार को दोस्त बनाया तो लोग मुझे समझने लगे सेक्स वर्कर’: राहुल गाँधी से प्यार का इजहार करने वाली अभिनेत्री का खुलासा लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
पूर्व ‘मिस टीन नॉर्थ-ईस्ट’ और टीवी अभिनेत्री माहिका शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘The Modern Culture’ में पॉर्न स्टार डैनी डी के साथ दिखने वाली हैं। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने पॉर्न स्टार Danny D के साथ काम करना शुरू किया तो लोग उन्हें भी ‘सेक्स वर्कर’ समझने लगे और उनके साथ भेदभाव होने लगा। उन्होंने बुधवार (जून 2, 2021) को ‘इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे’ पर ये खुलासा किया।
माहिका शर्मा ने सेक्स वर्कर्स को लेकर ‘सामाजिक भ्रांतियों’ पर बात की। उन्होंने बताया कि डैनी डी उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी फैक्ट-चेक के उनके साथ भेदभाव किया गया। माहिका शर्मा ने कहा, “लोग मुझे सेक्स वर्कर समझने लगे। लेकिन, मैंने इस पर सफाई देने की बजाए अपने इस दर्द की उन सेक्स वर्कर्स से तुलना की, जो कठिन और दुःखी जीवन जी रहे हैं। मैंने उनकी मदद के लिए भी योजना बनाई।”
माहिका शर्मा मानवाधिकार के लिए भी काम करने का दावा करती रही हैं और साथ ही कई चैरिटी कार्यक्रम और NGO का हिस्सा रही हैं। महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और सेक्स वर्कर्स के पुनर्वास के साथ भारत में वेश्यावृत्ति को ख़त्म करने के उद्देश्य से काम कर रही संस्थाओं के साथ भी वो जुड़ी हुई हैं। माहिका शर्मा ने कहा कि वो वेश्यावृत्ति को ख़त्म करना चाहती हैं और इसके लिए विभिन्न स्तर पर काम चालू है।
उन्होंने कहा, “अब जब हमारे देश में पॉर्न को भी प्रतिबंधित किया जा चुका है, फिर भी काफी एडल्ट फिल्म्स यहाँ रिलीज किए जाते हैं। स्थानीय कलाकारों की मदद से विभिन्न डिजिटल नेटवर्क्स के माध्यम से ऐसा किया जाता है। ये दुःखी कर देने वाली चीज है। हमें ऐसे मामलों से वैधानिक रूप से निपटना चाहिए।” जून 2018 में माहिका शर्मा ने कहा था कि वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ रात गुजारने से गुरेज नहीं करेंगी, क्योंकि वो 13 वर्ष की उम्र से ही उनके प्रति ‘सेक्सुअली आकर्षित’ हैं।
'Was assumed to be a sex worker': Actress #MahikaSharma on working with adult star #DannyDhttps://t.co/R13RxPUDOF
— DNA (@dna) June 3, 2021
उन्होंने बताया था कि वो 13 साल की उम्र में शाहिद अफरीदी की तस्वीर अपने साथ रखती थीं और सेक्स के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कहा था कि अब उनका परिवार है, बच्चे है, लेकिन वो उनके ‘हेलो’ का इंतजार कर रही हैं। माहिका शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ‘नॉटी डैडी’ कह कर सम्बोधित कर चुकी हैं। अभिनन्दन वर्तमान का जब पाकिस्तान ने वीडियो जारी किया था, तब माहिका ने पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद को खरी-खोटी सुनाई थी।
इतना ही नहीं, ‘FIR’ टीवी सीरियल में काम कर चुकी माहिका शर्मा ने कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए भी प्यार जताया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गाँधी में एक राजा के सभी गुण हैं और वो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली क्रेजी बातें करते हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस की जीत के लिए चैत्र नवरात्र का व्रत रखने का भी दावा किया था। उन्होंने पूरे 9 दिन व्रत रखने की बात कही थी।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/3uRONUF
No comments:
Post a Comment