--- ‘अल्लाह मेरी हिफाजत कर रहा है’: यूजर ने उठाया हिजाब पहनने पर सवाल तो बिग बॉस फेम सना खान ने दिया ये जवाब लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
पिछले साल नवंबर में मुफ्ती अनस सैयद से विवाह के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा करने वाली सना खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। सना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में जब उन्होंने हिजाब में अपनी एक तस्वीर शेयर की तो एक फैन ने उनके हिजाब पहनने पर सवाल उठाया, जिसका उन्होंने खुद जवाब दिया।
इंस्टाग्राम में हिजाब पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सना खान ने लिखा, ”सुनो! लोगों से डरते क्यों हो? क्या तुमने ये आयत नहीं पढ़ी। अल्लाह जिसे चाहे इज्जत देता है और अल्लाह जिसे चाहे जिल्लत देता है” कभी इज्जत में जिल्लत छुपी होती है और कभी जिल्लत में इज्जत।”
यूजर ने हिजाब पहनने पर किया सवाल, सना खान ने दिया जवाब
इस पूर्व एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर ढेरों कमेंट्स आए, लेकिन एक यूजर के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा, जिसने लिखा, ”इतनी पढ़ाई लिखाई कष्ट करके क्या फायदा वही तो सेम सबके जैसा पर्दे के अंदर रहना।”

सना ने इसके जवाब में लिखा, ”मेरे भाई जब पर्दा में रहके मैं अपना बिजनेस कर सकती हूँ, शानदार ससुराल वाले और पति मिल सकता है तो और क्या चाहिए। सबसे बड़ी बात अल्लाह हर तरह से मेरी हिफाजत कर रहा है। आल्हामदुलिल्लाह।”
सना खान ‘बिग बॉस 6’ और खतरों के खिलाड़ी जैसे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल 20 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने 21 नवंबर 2020 को इस्लामी मौलवी मुफ्ती अनस सईद से सूरत में निकाह कर लिया था।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/2Rlx3U2
No comments:
Post a Comment