गुजरात पुलिस पर मुस्लिम भीड़ ने किया पथराव, इरफान-फारूक गोमांस लदी कार लेकर फरार: 100 के खिलाफ FIR - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

गुजरात पुलिस पर मुस्लिम भीड़ ने किया पथराव, इरफान-फारूक गोमांस लदी कार लेकर फरार: 100 के खिलाफ FIR

गुजरात पंचमहल गोमांस

--- गुजरात पुलिस पर मुस्लिम भीड़ ने किया पथराव, इरफान-फारूक गोमांस लदी कार लेकर फरार: 100 के खिलाफ FIR लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल शहर में शनिवार (10 जुलाई 2021) को पुलिस ने गोमांस की तस्करी और पुलिस व दूसरे समुदाय पर पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 41 हमलावरों और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को सोमवार (12 जुलाई) को होने वाली रथ यात्रा से कुछ दिन पहले अंजाम दिया गया है। शनिवार दोपहर को कलोल क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भारी पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल होने वाले लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बीफ रखने के आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर हिंदू संगठन थाने पहुँचे थे। तभी, थाने के ठीक बाहर दो गुट आपस में भिड़ गए। ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस पहुँची तो उस पर भी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे। इसके बाद से शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

देशगुजरात की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (8 जुलाई 2021) को पुलिस को गोमांस से भरी एक कार मिली थी, जिसे इरफान पावड़ा और फारूक पावड़ा ले जा रहे थे। फारूक पावड़ा के घर पर गायों को मारा गया था। पुलिस को देखकर दोनों कार वहीं छोड़कर भाग गए। मामले की जाँच के लिए पुलिस गोमांस लदी कार को थाने ले आई। इसी दौरान इरफान और फारूक तलवार व पाइप लिए हुए कई लोगों के साथ थाने आया और पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में वेजलपुर थाना के दारोगा को मामूली चोटें आईं और पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुँचा। दोनों आरोपी हमले के वक्त भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे। बाद में आरोपित गोमांस से भरी कार लेकर फरार हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (9 जुलाई 2021) को गोमांस ले जाने की सूचना पुलिस को देने के संदेह में हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद गुस्साई भीड़ थाने पहुँची और शनिवार को पुलिस पर हमला कर दिया। बता दें कि अभी तक 41 नामजद और करीब 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3hSwhHg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages