17 साल की हिंदू लड़की गायब, मोहम्मद लुकमान का आया था फोन: टीम बना कर खोज में जुटी UP पुलिस - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

17 साल की हिंदू लड़की गायब, मोहम्मद लुकमान का आया था फोन: टीम बना कर खोज में जुटी UP पुलिस

आजमगढ़ हिंदू लड़की मोहम्मद लुकमान

--- 17 साल की हिंदू लड़की गायब, मोहम्मद लुकमान का आया था फोन: टीम बना कर खोज में जुटी UP पुलिस लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ के लुकमान पर नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा करने का आरोप है। आजमगढ़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीम बनाकर, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को निर्देशित किया गया है।

आजमगढ़ पुलिस का इस मामले में ट्वीट

बता दें कि स्वतंत्र सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर इस ‘लव जिहाद/ग्रूमिंग जिहाद’ की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी भतीजी एक मुस्लिम लड़के के साथ गायब है। वो उन दोनों में से किसी की भी तलाश नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिस पर आजमगढ़ पुलिस ने संज्ञान ले लिया है, साथ ही जल्द ही गिरफ्तारी और बरामदगी का आश्वासन दिया है।

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (साभार: Twitter-@swat_mmm)

इस ट्वीट में पीड़िता के चाचा ने लड़के और लड़की की फोटो के अलावा पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी शेयर की है। इसमें लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की उम्र 17 साल है। वह बुधवार (जुलाई 14, 2021) को तकरीबन 1:00 बजे घर से निकली थी और काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई।

उन्होंने बताया कि निकलने से पहले पीड़िता ने लगभग 12:14 बजे किसी से बात की थी और इसके बाद ही वह घर से निकली थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने उस नंबर के बारे में पता लगाया, जिससे कॉल आई थी, तो वह नंबर लुकमान नाम के शख्स का निकला। उन्होंने मामले में पुलिस से मुकदमा लिख कर कार्यवाही करने का निवेदन किया।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूँ के रहने वाले दानिश ने दिनेश बनकर पहले बुलंदशहर की हिंदू युवती को अपने प्यार के जाल में फँसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। युवती ने जब धर्मांतरण का विरोध किया तो दानिश ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित भी किया।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2Uf381d

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages