--- 12+ हिंदू लड़कियों का रेप, दर्जनों का धर्मांतरण, ब्लैकमेल कर ₹25 लाख से अधिक की लूट: सैय्यद निजाम गिरोह का यूपी पुलिस ने किया भंडाफोड़ लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूँ जिले से एक ग्रूमिंग जिहाद गिरोह के मास्टरमाइंड सैय्यद निजाम को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बरेली जिले के जगतपुर निवासी सैय्यद निजाम को पकड़ा है, जो खुद को तांत्रिक बताकर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करवाता था।
सैय्यद निजाम पर आरोप है कि उसने इस्लाम मजहब कबूल करवाने के लिए हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फँसाया। वह जादू-टोना का इस्तेमाल करके एक चुटकी में उनकी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। बाद में वह उन युवतियों को अपने घर पर बुलाता और उनके साथ दुष्कर्म करता। फिर वह जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा देता।
जाँच के दौरान पता चला कि आरोपित ने एक दर्जन से अधिक लड़कियों को हिंदू से मुस्लिम बना दिया है। साथ ही निजाम ने यह भी कबूल किया है कि उसने पीड़ितों को झूठ बोलकर और धमकाकर उनसे कम से कम 25 लाख रुपए लूटे हैं। निजाम का अपना जुर्म कबूल करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कबूल करता दिख रहा है कि उसने युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है।
बरेली: धर्म परिवर्तन की फैक्टरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी सैय्यद निजाम कबूलनामा- ‘महिलाओं और लड़कियों के साथ बनाएं शारीरिक संबंध, अब तक एक दर्जन से अधिक लड़कियों का करवा चुका है धर्मांतरण’ pic.twitter.com/QH0KWEryai
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) August 28, 2021
गिरोह के मास्टरमाइंड सैय्यद निजाम ने यह भी कबूल किया है कि वो महिलाओं और लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। ग्रूमिंग जिहाद गिरोह में निजाम के अलावा 12 और आरोपित शामिल हैं।
आरोपित ने बताया कि उसे प्रधान और अवधेश नाम के दो युवकों से 25 लाख रुपए मिले थे। अन्य आरोपितों की पहचान सलीम, सलीम मफुरीदी, सैयद रजब और आलोक के रूप में हुई है। आरोपितों को पैसे का लालच देकर हिंदू लड़कियों को इस्लाम मजहब में परिवर्तित करने के लिए फँसाने को कहा था।
इस गिरोह ने अब तक कम से कम 12 से 15 लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित कर दिया है। पुलिस ने निजाम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के अन्य सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/3mH5WQo
No comments:
Post a Comment