भारत के सुमित अंतिल ने ‘भाला फेंक’ में जीता स्वर्ण पदक, 3 बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: पैरालंपिक्स में भारत को 7 मेडल - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 30, 2021

भारत के सुमित अंतिल ने ‘भाला फेंक’ में जीता स्वर्ण पदक, 3 बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: पैरालंपिक्स में भारत को 7 मेडल

सुमित अंतिल, पैरालंपिक्स, स्वर्ण पदक

--- भारत के सुमित अंतिल ने ‘भाला फेंक’ में जीता स्वर्ण पदक, 3 बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: पैरालंपिक्स में भारत को 7 मेडल लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

भारत के सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ‘भला फेंक’ में मेडल मैडल अपने नाम किया। उन्होंने F64 इवेंट में ये कारनामा किया। उन्होंने फाइनल में 68.85 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसके बाद भारत की मेडल टैली 7 पर पहुँच गई है। फाइनल में सुमित ने पहले ही राउंड में 66.95 मीटर का थ्रो फेंक कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। तीसरे राउंड में 65.27 मीटर और चौथे में 66.71 मीटर का थ्रो उन्होंने फेंका।

सुमित ने इस मुकाबले में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए। उनके साथ संदीप चौधरी भी भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन वो चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 62.20 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इस खेल में ऑस्ट्रेलिया को रजत पदक और श्रीलंका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सोमवार (30 अगस्त, 2021) का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा, जहाँ शुरू में 1 घंटे के भीतर देश को 4 मेडल मिले।

याद हो कि कुछ दिनों पहले हुए ओलंपिक खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3kSuOT1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages