दारू पीकर ‘राहुल गाँधी’ ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने की धमकी: ₹30 लाख की ऑडी कार जब्त - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 24, 2021

दारू पीकर ‘राहुल गाँधी’ ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने की धमकी: ₹30 लाख की ऑडी कार जब्त

'राहुल गाँधी', नशे, हंगामा

--- दारू पीकर ‘राहुल गाँधी’ ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने की धमकी: ₹30 लाख की ऑडी कार जब्त लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

गुजरात में ‘राहुल गाँधी’ ने नशे की हालत में जम कर हंगामा मचाया है। नशे में धुत ‘राहुल गाँधी’ को सूरत पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे फिर जमानत दे दी गई। असल में गुजरात के सूरत के अथवा स्थित पनास गाम के रहने वाले ‘राहुल गाँधी’ शहर के खटोदरा रोड में उपद्रव कर के लोगों को परेशान करते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहाँ पहुँची।

असल में ये ‘राहुल गाँधी’ कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नहीं, इसी नाम का कोई और व्यक्ति है। गुजरात में शराब पे पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे में उस पर प्रोहिबिशन लॉ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने अपनी ऑडी कार में जम कर दारू पी और फिर लोगों को परेशान किया। 30 लाख रुपए की उस ऑडी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उक्त ‘राहुल गाँधी’ को जब पुलिस थाने ले जाया गया, तो उसने वहाँ भी हंगामा खड़ा कर दिया।

फ़िलहाल उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उसने पुलिस इंस्पेक्टर को भी देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने उसे लॉकअप में रखा हुआ था। उसने बताया कि वो सिटिलाइट के राजलक्ष्मी बंगलो का रहने वाला है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3ydN8dJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages