साबिर-परवेज ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, 30000 रुपये नहीं मिलने पर वायरल किया वीडियो - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 6, 2021

साबिर-परवेज ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, 30000 रुपये नहीं मिलने पर वायरल किया वीडियो

हरियाणा में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो आरोपितों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया

--- साबिर-परवेज ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, 30000 रुपये नहीं मिलने पर वायरल किया वीडियो लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

हरियाणा के नूँह जिले में एक दंपति का अपहरण करने के बाद महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने छेड़छाड़ का वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हरियाणा के नूँह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र का है। इंडरी खंड के गाँव के रहने वाले पति-पत्नी 27 जुलाई 2021 को बाइक से अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार युवकों साबिर, निजरू, अनीस और परवेज ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दंपति को किडनैप कर आरोपित उन्हें एक जंगली इलाके में ले गए, जहाँ उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके पैसे लूट लिए। इसके बाद आरोपितों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना लिया।

दो दिन बाद आरोपितों ने उस वीडियो को दंपति के मोबाइल पर भेजकर उनसे 30 हजार रुपए की फिरौती माँगी। हालाँकि, जब पीड़ित ने पैसे नहीं दिए तो आरोपितों ने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद महिला रोजका मेव थाने गई और वहाँ इसकी शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पीड़ित पुरुष ने बताया, “घटना 27 तारीख की थी। मैं अपने खेतों पर जा रहा था तो चार लोग आए और उन्होंने रास्ता रोककर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद मुझे पहाड़ में खींचकर ले गए और मेरे साथ मारपीट की। उन लोगों ने मेरी बीवी के साथ छेड़खानी की थी और मारपीट की थी। मैंने शोर मचाया तो पड़ोस के घरवाले आए तो आरोपित भाग निकले।”

रोजका मेव थाने के प्रभारी मनोज वर्मा के मुताबिक, दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जिले की डीएसपी ममता खरब के मुताबिक, पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट करा दिया है और बाकी दो युवकों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3ysLs12

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages