‘कल्याण सिंह मार्ग’ से भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएँगे भक्त, अलीगढ़ में एयरपोर्ट भी: ‘रामभक्त’ को योगी सरकार का सम्मान - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

‘कल्याण सिंह मार्ग’ से भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएँगे भक्त, अलीगढ़ में एयरपोर्ट भी: ‘रामभक्त’ को योगी सरकार का सम्मान

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर पाँच जिलों में सड़कों का नाम होगा

--- ‘कल्याण सिंह मार्ग’ से भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएँगे भक्त, अलीगढ़ में एयरपोर्ट भी: ‘रामभक्त’ को योगी सरकार का सम्मान लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार (23 अगस्त 2021) को बुलंदशहर जिले के नरौरा राजघाट पर किया जाएगा। इस बीच उनके सम्मान में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार उनके नाम पर अयोध्या में राम जन्म भूमि को जाने वाले मार्ग, प्रयागराज, बुलंदशहर, अलीगढ़ और लखनऊ में एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखेगी। इस बात की जानकारी राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी है।

उन्होंने बताया है कि राम जन्मभूमि को जाने वाले मार्ग का नाम पूर्व सीएम के नाम पर रखा जाएगा। डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया, “राम भक्त स्वर्गीय कल्याण सिंह (बाबू जी) के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर प्रयागराज में एक एक मार्ग होगा। बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई! अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश।”

इसके अलावा राज्य सरकार अलीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर कल्याण सिंह हवाई अड्डा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। बहरहाल, पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार (21 अगस्त 2021) को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्हें गंभीर हालत में बीते 4 जुलाई को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम साँस ली। कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्हें राम मंदिर के कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश न देने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्म के प्रति उनकी जो प्रतिबद्धता थी, उसके कारण वो जीवन भर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे थे।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3mqS24S

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages