एडल्ट फिल्में बनाने वाली ‘उल्लू’ के CEO विभु अग्रवाल यौन शोषण में फँसे, कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

एडल्ट फिल्में बनाने वाली ‘उल्लू’ के CEO विभु अग्रवाल यौन शोषण में फँसे, कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस

ULLU, विभु अग्रवाल

--- एडल्ट फिल्में बनाने वाली ‘उल्लू’ के CEO विभु अग्रवाल यौन शोषण में फँसे, कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, ”फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने यौन शोषण (sexual harassment) का आरोप लगाया है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।”

विभु की उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है। बताया जा रहा है कि 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में एडल्ट कंटेंट उपलब्ध कराए जाते हैं।

गौरतलब है कि पोर्न फिल्में बना कर एप के माध्यम से बेच कर कमाई करने के आरोपों में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी 19 जुलाई, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पर्याप्त सबूतों के आधार पर पकड़ा था। पोर्न वीडियोज के मामले में कुंद्रा के खिलाफ फरवरी 2021 में शिकायत हुई थी। शिकायत में कुंद्रा पर अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3rX562u

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages