‘भाग्यशाली हूँ कि भारत में हूँ, PM मोदी का धन्यवाद’: अफगान अभिनेत्री के परिवार के 4 लोगों की तालिबान ने की हत्या - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

‘भाग्यशाली हूँ कि भारत में हूँ, PM मोदी का धन्यवाद’: अफगान अभिनेत्री के परिवार के 4 लोगों की तालिबान ने की हत्या

मलिशा हीना खान, अफगानिस्तान

--- ‘भाग्यशाली हूँ कि भारत में हूँ, PM मोदी का धन्यवाद’: अफगान अभिनेत्री के परिवार के 4 लोगों की तालिबान ने की हत्या लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

अफगान अभिनेत्री मलिशा हीना खान ने जानकारी दी है कि अफगानिस्तान में उनके परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में अभिनेत्री के चाचा भी शामिल हैं, जो अफगानिस्तान सरकार के परिवहन मंत्रालय में कार्यरत थे। साथ ही मालीशा हिना खान के दो कजन भी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोग गाड़ी से जा रहे थे, तभी तालिबान की गोलीबारी के कारण उसमें विस्फोट हो गया।

मलिशा हीना खान ने लिखा, “हम काफी भाग्यशाली हैं कि भारत में रह रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।” मलिशा हिना खान के परिवार के 5-6 सदस्य अभी भी अफगानिस्तान में ही हैं, जो वहाँ तालिबान से जान बचा कर किसी तरह छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान उन्हें इंटरव्यू के लिए निवेदन कर रहे हैं, लेकिन ये संभव नहीं है और उन्हें अकेले में ही शोक मनाने दिया जाए।

बता दें कि मलिशा हीना खान 2018 में चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा का समर्थन किया, जिनके प्राइवेट न्यूड फोटो और वीडियो लीक हो गए थे। मालीशा हीना खान ने भी आने न्यूड वीडियोज शेयर कर के रबी पीरजादा के समर्थन में आवाज़ उठाई थी। अब मलिशा हीना खान ने अपने परिवार को लेकर दुःखद खबर साझा की है। उन्होंने लिखा कि भारत दुनिया के कई इलाकों से बहुत-बहुत सुरक्षित देश है।

याद हो कि रबी पीरजादा ने कभी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उड़ाने की ख्वाहिश जताई थी। इसके लिए उन्होंने फिदायीन बनने को तैयार होने की बात भी कही थी। उन्होने बकायदा एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें आत्मघाती हमलावरों की तरह उन्होंने अपने शरीर से विस्फोटक बॉंध रखा था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3Dgg0pu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages