टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को PM मोदी का फोन, सुनिए बातचीत का ऑडियो - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को PM मोदी का फोन, सुनिए बातचीत का ऑडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों से की बात

--- टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को PM मोदी का फोन, सुनिए बातचीत का ऑडियो लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 के अंतर से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएँ दी। पीएम से बात करते हुए हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया उत्साहवर्धन उनके बहुत काम आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, “मनप्रीत जी आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है आज।” पीएम के बधाई पर खिलाड़ी ने कहा, “धन्यवाद सर, आपकी दुआएँ हमारे साथ थीं। सर आपका जो मोटिवेशन था उसने काफी काम किया हमारी टीम के लिए।” इस पर पीएम मोदी ने कहा कि नहीं, आप लोगों की मेहनत काम कर रही थी।

पीएम ने आगे कहा, “15 अगस्त को सभी को बुलाया है तो उसी दिन मिलेंगे हमलोग।” इसके बाद उन्होंने पूछा कि पीयूष जी हैं क्या वहाँ? इस पर खिलाड़ी ने पीयूष को फोन दे दिया। पीयूष से बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “पीयूष जी बहुत-बहुत बधाई हो आपको।”

फोन पर बात करते हुए पीयूष ने पीएम मोदी को नमस्कार किया। इसके बाद पीएम ने कहा कि आपने जो किया उस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। जवाब में पीयूष ने कहा कि सर आपने जो प्रोत्साहन दिया था इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

पीएम ने हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रे से भी बात की। पीएम ने कहा, “बधाई हो! आपने इतिहास रचा है।” इसके जवाब में हॉकी के कोच ने धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी गर्व महसूस कर रहे होंगे। रे ने कहा, “सेमीफाइनल में आपके कहे शब्दों ने हमें काफी प्रोत्साहित किया।” इस पर पीएम ने कहा, “मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। आप सभी का कठिन परिश्रम हमें परिणाम दे रहा है।”



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3lyR1qQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages