दिल्ली में मिली अंग्रेजों के जमाने की रहस्यमयी सुरंग, विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है: जानिए, इसके बारे में सबकुछ - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 3, 2021

दिल्ली में मिली अंग्रेजों के जमाने की रहस्यमयी सुरंग, विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है: जानिए, इसके बारे में सबकुछ

दिल्ली विधानसभा, सुरंग

--- दिल्ली में मिली अंग्रेजों के जमाने की रहस्यमयी सुरंग, विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है: जानिए, इसके बारे में सबकुछ लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

दिल्ली में एक रहस्यमयी सुरंग मिली है। यह अंग्रेजों के जमाने का बताया जा रहा है। यह विधानसभा भवन को लाल किले से जोड़ती है। इस सुरंग के पता लगाने की पुष्टि खुद विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने की है।

गोयल ने बताया कि सुरंग के मुँह की अधिकारियों ने पहचान कर ली है। लेकिन इसे अब आगे नहीं खोदा जाएगा। दिल्ली विधानसभा से लाल किले की दूरी करीब 5 किलोमीटर है।

गोयल के अनुसार बाद में हुए निर्माण कार्यों की वजह से इस सुरंग के रास्ते भी कई जगह नष्ट हो चुके हैं। अधिकारियों ने इस सुरंग का नवीनीकरण कर इसे सार्वजनिक करने की योजना बनाई है। इस सुरंग का इस्तेमाल अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को कोर्ट ले जाते समय विरोध से बचने के लिए करते थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस सुरंग का नवीनीकरण अगले साल 15 अगस्त तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रहस्यमयी सुरंग को अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा भवन का निर्माण 1912 में ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा के नीचे खुफिया सुरंग मिली हो। इससे पहले 5 मार्च 2016 को भी ऐसी सुरंग मिली थी। उसकी लंबाई भी करीब सात किलोमीटर थी और वो भी विधानसभा से लाल किले तक जाती थी। गोयल के मुताबिक जब वे पहली बार 1993 विधायक बने थे तो लोगों ने उन्हें इसके बारे में बताया था। हालाँकि उस वक्त सुरंग को लेकर कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3BImcFf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages