--- पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन: मणिशंकर अय्यर को पटक के पीटा था, लगाया था नाम में चौकीदार लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
समाजवादी पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता रहे अमर सिंह का निधन हो गया है। वो लम्बे समय से किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। अमर सिंह समय-समय पर अम्बानी, बच्चन और मुलायम परिवार के बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम में न सिर्फ़ चौकीदार लगा लिया था बल्कि अपना जीवन नरेंद्र मोदी को समर्पित करने की भी बात कही है। उनके निधन के बाद कई नेताओं ने दुःख जताया।
अमर सिंह विभिन्न वजहों से कई बार विवादों में भी रहे। एक बार उन्होंने एक वाकया सुनाया था कि कैसे उन्होंने 1999 में कॉन्ग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पिटाई की थी। मणिशंकर अय्यर ने उन्हें अवसरवादी कहा था और शराब के नशे में कुछ भी बकने का आरोप लगाया था। जब अय्यर ने उन्हें माँ की गाली दी और मुलायम को भी गाली दी तो उन्होंने वहीं पटक कर अय्यर की पिटाई कर दी।
भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद माननीय श्री अमर सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 1, 2020
ॐ शांति pic.twitter.com/EZsiPEJjlq
64 वर्षीय राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने ईद की शुभकामनाएँ भी दी थीं और साथ ही बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि स्वभाव से विनोदी अमर सिंह की सार्वजनिक जीवन के दौरान सभी दलों में मित्रता थी।
from ऑपइंडिया https://ift.tt/3hYfhhb
No comments:
Post a Comment