पिता से बच्चों की रक्षा करने के लिए माँ बनी हत्यारन, तीन मासूमों को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 18, 2021

पिता से बच्चों की रक्षा करने के लिए माँ बनी हत्यारन, तीन मासूमों को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा

लिलियाना कैरिलो एरिक डेंटन अमेरिका

--- पिता से बच्चों की रक्षा करने के लिए माँ बनी हत्यारन, तीन मासूमों को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

अमेरिका में एक महिला को अपने तीन छोटे बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लिलियाना कैरिलो (30) ने जेलर द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू में अपने बेटे टेरी (2 साल) और बेटियों जोआना (3 साल) और सिएरा (6 महीने) की हत्या की बात कबूल की। तीनों बच्चे कैरिलो और उनके पिता एरिक डेंटन के साथ लॉस एंजिल्स के रेसेडा के एक अपार्टमेंट में रहते थे।

पिछले हफ्ते उसके तीन बच्चों के शव अपार्टमेंट से बरामद किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (10 अप्रैल 2021) को तुलेयर काउंटी में इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला लिलियाना कैरिलो वहाँ से फरार हो गई थी। अधिकारियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, परिवार अदालत के दस्तावेजों के हवाले से बताया गया कि महिला के पति एरिक डेंटन ने 1 मार्च को तीनों बच्चों का संरक्षण माँगा था। मामले में 14 अप्रैल को सुनवाई होने वाली थी।

अखबार के साथ इंटरव्यू में डेंटन ने कहा कि कैरिलो ने मनोरोगी की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया था, जिसके कारण बच्चों के संरक्षण को लेकर कैरिलो के साथ उसका विवाद चल रहा था। रविवार को वह डेंटन को बच्चे सौंपने वाली थी।

वहीं, लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट राउल जोवेल ने बताया कि बच्चों की दादी शनिवार सुबह जब काम से घर लौटी तो उसने घर पर बच्चों के शव देखे। साथ ही उन्होंने देखा कि उनकी माँ घर पर नहीं है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि तीनों बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि कैरिलो को तुलेयर काउंटी में पोंडेरोसा इलाके से गिरफ्तार किया गया जो बेकर्सफील्ड से करीब 100 मील उत्तर में है।

इंडिया टुडे में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कैलिफोर्निया से बच्चों की माँ ने कहा कि मैंने अपने बच्चों की हत्या इसलिए की, क्योंकि मैं उन्हें उनके पिता से बचाना चाहती थी। केर्न काउंटी में लेर्डो प्री-ट्रायल फैसिलिटी में एक इंटरव्यू के दौरान कैरिलो ने KGET-TV को बताया, “मैंने उन्हें मार डाला। मैंने ये सब धीरे-धीरे किया। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे एक्सप्लेन करूँ।”

लिलियाना कैरिलो ने आगे कहा कि वह अपना शेष जीवन जेल में ही बिताना चाहती हैं। वह चाहती थीं कि उनके बच्चे जीवित रहें। लेकिन मैं उन्हें जीवन भर हर पल प्रताड़ित होते नहीं देखना चाहती थी।

बता दें कि इसी वर्ष मार्च में बच्चों के संरक्षण को लेकर एरिक डेंटन ने कैरिलो पर मनोरोगी होने का आरोप लगाया था। बदले में, कैरिलो ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि डेंटन एक शराबी है और उसके साथ दुर्व्यवहार करता है।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3gly3BM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages