15 साल की दलित लड़की को किडनैप कर मस्जिद में धर्मांतरण और निकाह के बाद धमकी – ‘…अगल-बगल की सभी लड़कियों को उठा लेंगे’ - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

15 साल की दलित लड़की को किडनैप कर मस्जिद में धर्मांतरण और निकाह के बाद धमकी – ‘…अगल-बगल की सभी लड़कियों को उठा लेंगे’

बिहार नाबालिग निकाह

--- 15 साल की दलित लड़की को किडनैप कर मस्जिद में धर्मांतरण और निकाह के बाद धमकी – ‘…अगल-बगल की सभी लड़कियों को उठा लेंगे’ लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

बिहार के जमुई जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर पहले जबरन धर्म परिवर्तन कराने और फिर निकाह करने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना चंद्रदीप थाना इलाके की है, जहाँ पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी नाबालिग बेटी को अगवा कर निकाह करने का आरोप लगाया है।

लड़की के पिता के मुताबिक, 23 मई की रात आठ बजे उनकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। 30 मई को पता चला कि दीननगर निवासी मोहम्मद मुस्ताक के पुत्र पप्पू खान ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया।

पीड़िता के परिजनों को आरोपी पप्पू खान ने दी जान से मारने की धमकी

जब लड़की के परिवार वाले आरोपी पप्पू खान के घर गए उसने गाली-गलौज करते हुए सबको वहाँ से भगा दिया। साथ ही इसकी शिकायत थाने में या कहीं और करने पर लड़की के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि पप्पू अपने सहयोगी मोहम्मद मोकिम के साथ उनके घर पर आया और हवा में गोली चलाते हुए घर से जेवरात व नकदी छीन लिए। उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम शिकायत करते हो, तुम्हारे अगल-बगल की सभी लड़कियों को उठा लेंगे

पीड़ित परिवार ने पुलिस से उन लोगों को सुरक्षा देने की माँग करते हुए कहा कि उनकी संख्या गाँव में बहुत कम है, ऐसे में उन लोगों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

आवेदन मिलने के बाद चंद्रदीप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जाँच में जुट गई है। इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार को गाँव जाकर मामले की जाँच और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीपीओ का कहना है कि बिहार में धर्म परिवर्तन से संबंधित कोई कानून लागू नहीं है। लेकिन, अपराध के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/2STCrOF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages