कासिम ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर ICU में भर्ती युवती का किया रेप: CCTV बंद कर 40 मिनट करता रहा मनमानी, यूपी पुलिस ने दबोचा - News Times Indians

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

कासिम ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर ICU में भर्ती युवती का किया रेप: CCTV बंद कर 40 मिनट करता रहा मनमानी, यूपी पुलिस ने दबोचा

मेरठ, रेप, अस्पताल, ICU

--- कासिम ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर ICU में भर्ती युवती का किया रेप: CCTV बंद कर 40 मिनट करता रहा मनमानी, यूपी पुलिस ने दबोचा लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक अस्पताल के वार्ड बॉय पर ही बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि उक्त वार्ड बॉय ने नशे का इंजेक्शन देकर ICU में भर्ती युवती का रेप किया। इस मामले के सामने आने के बाद लिसाड़ी गेट थाने में FIR दर्ज की गई। यूपी पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित कासीं खरखौदा के घोसीपुर गाँव का रहने वाला है।

जबकि 18 वर्षीय पीड़िता मजीदनगर में अपने परिवार के साथ रहती है। उसे बुखार होने के बाद हापुड़ रोड पर स्थित केयर नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लड़की का आरोप है कि रात के 3 बजे आरोपित कासिम ने उसका रेप किया। उसने धमकी दी कि अगर पीड़िता ने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वो ज़हर का इंजेक्शन लगा देगा। गुरुवार (मई 29, 2021) को पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

घर जाने के बाद उसने अपनी भाभी को इस वारदात के बारे में बताया। फिर पीड़िता ने परिजनों के साथ लिसाड़ी गेट थाना पहुँच कर तहरीर दी। पुलिस आरोपित कासिम से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जब अस्पताल का CCTV फुटेज खँगाला तो पाया कि 3 बजे के आसपास आरोपित वार्ड बॉय पीड़िता के शरीर के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसके बाद अगले 40 मिनट तक कैमरे बंद रहे। इसे उसकी ही करतूत बताई जा रही है।

पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। आशंका है कि अपनी करतूतों को छिपाने के लिए कासिम ने ही CCTV को 40 मिनट तक बंद कर दिया था। इस दौरान वो खुल कर मनमानी करता रहा। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित पक्ष के कुछ लोग थाने पहुँच गए और उन्होंने पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। CO अमित राय ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि रेप से पहले पीड़िता को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया था।



from ऑपइंडिया https://ift.tt/3ySsDF7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages